इंडोनेशिया। आज हम आपको एक ऐसी प्रथा के बारे में बताएंगे जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। इंडोनेशिया में वेडिंग के तीन दिन बाद तक नए दूल्हा-दुल्हन को टॉयलेट जाने की इजाजत नहीं दी जाती है। यहां के टीडॉन्ग समुदाय में एक ऐसी परम्परा है जिसमे नए कपल का टॉयलेट जाना मना है।
यहां के लोगो का ऐसा मानना है कि दूल्हा-दुल्हन बहुत पवित्र होते है और यदि वो वेडिंग के तीन दिन के भीतर शौचालय जाते है तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है, ऐसे में दोनों ही अशुद्ध हो जाते है। इस वजह से उनके परिजन उन पर नजर भी रखते हैं।
यदि दूल्हा-दुल्हन ये रिवाज तोड़ते है तो उनकी मैरिज का रिश्ता भी टूट सकता है। साथ ही इस प्रथा का पालन करने से दूल्हा-दुल्हन बुरी नजर से भी बच सकते है।



0 comments: