डेस्क। कोई भी फंक्शन हो लड़कियां अलग दिखने के लिए लहंगे और साड़ी को ही चूज करती हैं। इन दिनों डिफरेंट स्टाइल में लंहगा कैरी करने का ट्रैंड चल रहा है। आज हम आपके लिए लाये है डिफरेंट स्टाइल लहंगे जिन्हे आप पहन सकती है। ये पार्टी वियर लहंगे आप पर खूबसूरत और स्टाइलिश लगेंगे।
रेड वाइट कॉन्बिनेशन
यह लहंगा आपको अपनी फ्रेंड की शादी या बहन की शादी के लिए खूबसूरत लुक देगा। गुलाब के फूलों की शेप बनाकर इस लहंगे की चोली को डिजाइन किया गया है। दुपट्टे के चारों ओर रेड और वाइट कॉन्बिनेशन की लैस लगाई गई है, जो खूबसूरत लुक दे रही है।
-प्रिंटेड डिजाइन लहंगा आप रिसेप्शन पार्टी के लिए भी कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है और लहंगे के चारों तरफ चौड़े पटे की लैस लगाई गई है, जो बेहद स्टाइलिश लुक दे रही हैं।
-मेहंदी, हल्दी व संगीत सेरेमनी के लिए इस तरह का लहंगा आप कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे को खूबसूरत लुक देने के लिए कढ़ाई और प्रिंटेड डिजाइन की गयी है। इस तरह का लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
-इस तरह का लहंगा भी आपको गॉर्जियस लुक देगा। इस प्रिंटेड डिजाइन लहंगे व दुपट्टे के चारों तरफ लैस लगाकर स्टाइलिश तरीके से डिजाइन किया गया है।
-प्रिंटेड डेकोरेट डिजाइन लहंगे की जैकेट पर कड़ाई करके उसे बेहद ही स्टाइलिश लुक दिया गया है। इस तरह का लहंगा आप शादी के फंक्शन के लिए भी कैरी कर सकती हैं।






0 comments: