मुंबई । बॉलीवुड की ऐसी अभनेत्री जिसने तीन दशक से दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनायी है। हम बात कर रहे हैं 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित कि जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज माधुरी का 51वां जन्मदिन है। इन
का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यम वर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। इन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। माधुरी ने 8 साल की उम्र में ही कथक नृत्य की शिक्षा हासिल कर ली थी। माधुरी ने अपने करियर की शुरूआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म अबोध से की थी। बाद में आई फिल्म 1988 में 'तेजाब' से उन्हें खास पहचान मिलना शुरू हुई। इसके बाद माधुरी ने राम लखन', 'परिन्दा', 'त्रिदेव', 'किशन-कन्हैया', 'प्रहार' जैसी 100 से ज्यादा कई फिल्मों में काम किया।
बता दें कि माधुरी कि साल 1990 में आई फिल्म दिल रिलीज़ हुयी। फिल्म में माधुरी दीक्षित और आमिर खान की जोड़ी को सिने दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये माधुरी दीक्षित को अपने सिने करियर का पहला फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।
माधुरी ने साल 2002 में माधुरी दीक्षित को शरत चंद्र के मशहूर उपन्यास पर फिल्म देवदास काम करने का अवसर मिला। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में माधुरी के चन्द्रमुखी के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया और अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।
माधुरी दीक्षित के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेता अनिल कपूर, सलमान खान और संजय दत्त के साथ काफी पसंद की गयी। माधुरी दीक्षित को पांच बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा उन्हें साल 2008 में पदभूषण से भी सम्मानित किया गया।
माधुरी दीक्षित ने साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म ये जवानी है दीवानी से इंडस्ट्री में कम बैक किया है। इसके बाद माधुरी ने डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग जैसी फिल्मों में भी काम किया। माधुरी ने फिल्म बकेट लिस्ट से मराठी सिनेमा में डेब्यू किया है। माधुरी की आने वाली फिल्में कलंक और टोटल धमाल हैं।




0 comments: