मेष :- आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे।
वृष :- आज मन की सकारात्मक सोच आपको महत्वपूर्ण अवसरों से आपको उन्नति दे सकती है। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित है। बातचीत में आपका जिद्दी व्यवहार परेशानियों में डाल सकता है। आर्थिक लाभ होगा।
मिथुन :- आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा।
कर्क :-परिवार में मनमुटाव का आंशिक सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मानसिक उदविघ्नता रहेगी। मन दुविधा अनुभव करेगा इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है।
सिंह :-आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। अस्थिर मानसिक स्थिति से परेशानी हो सकती है । स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
कन्या :-आज नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा।
तुला :-आज नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान पर जाना हो सकता है। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक :- आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आपके लिए हितकर है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें।
धनु :- आज धार्मिक तीर्थ यात्रा सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में डूबे रह सकते हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी।
मकर :- व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज आपका अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा।
कुंभ :- ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य में असफलत हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा।
मीन :-माता का सहयोग उन्नति का कारण बनेगा। स्वास्थ् उत्तम रहेगा। मानसिक रूप से आप शान्ति में रहेंगे,धन का आगमन होगाऔर नौकरी में उन्नति हो सकती है।
a

0 comments: