महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1995 - रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2004 - ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की। यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की।
2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
जन्म -
1918- पीरू सिंह - भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।
1900- सुमित्रानंदन पंत- प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1910- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।
निधन-
1766 - मल्हारराव होल्कर - इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक थे।
1929- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1932 - विपिन चन्द्र पाल - भारत में 'क्रान्तिकारी विचारों के जनक'।
1957 - टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1972 - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही', ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि।

0 comments: