मेष - आज आप परिजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों पर महत्त्वपूर्ण विचार -विमर्श करेंगे।
वृष - लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्यभार बढ़ सकता है।
मिथुन - अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें।
कर्क -आज का दिन आमोद
-प्रमोद तथा मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। आमोद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद होगी। संबंधों में सफलता मिल सकती है।
सिंह-आज का दिन मिश्रित फलदायी है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों से सहयोग कम मिल सकता है। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी हो सकती है।
कन्या-आकस्मिक खर्च की संभावना है। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। प्रियजनों से मिलाप हो सकता है। शेयर-सट्टे में सावधान रहें।
तुला -आज आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव कर सकते हैं। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। नींद पूरी न होने से मानसिक समस्या हो सकती है।
वृश्चिक -कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। मित्रों तथा संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा।
धनु - आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में मनोवांछित सफलता ना मिलने पर हताश ना हों।
मकर -आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी।
कुंभ -आज धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जिम्मेदारी न लेना बेहतर है। खर्च अधिक मात्रा में हो सकता है लेकिन आपको खुशी मिलेगी।
मीन - मित्रों से आज आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी हो सकता है। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी।

0 comments: