Sunday, May 6, 2018

राशिफल 07 मई #May 07 horoscope


मेष -आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। कार्यभार बढ़ सकता है।

वृष - लंबे प्रवास का योग है। स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश जाने की संभावनाएं हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन - उच्च अधिकारियों के साथ बहस से बचें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। खर्च अधिक हो सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें।

कर्क -मनोरंजक प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारों से लाभ होगा।

सिंह - आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।

कन्या -आकस्मिक खर्च की आशंका है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएगी। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट में पीड़ा हो सकती है।

तुला -आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा।

वृश्चिक -आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

धनु -आपका दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

मकर -आज आपका प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।

कुंभ - स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कोर्ट-कचहरी की झंझटों में न पड़े। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश न हो, इसका ध्यान रखें।

मीन- आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ सकता है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। (बेजन 

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: